Wednesday, October 21st, 2026

मुख्यमंत्री चौहान ने की माँ नर्मदा की आरती

 भोपाल

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी मती साधना सिंह ने नर्मदा मंदिर में माँ नर्मदा की आरती की। इस मौके पर मुख्यमंत्री  चौहान ने माँ नर्मदा पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन भी किया। इस पुस्तक में अमरकंटक के पर्यटन स्थलों की जानकारी भी है।

आरती के बाद मुख्यमंत्री  चौहान ने श्रद्धालुओं एवं आम लोगों का आव्हान किया कि कि नर्मदा में गंदगी नहीं करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिये वे साल भर तक रोज एक पौधा लगाएंगे। मुख्यमंत्री ने सभी से अपील की कि साल में एक पौधा अवश्य लगाएं।

साधु-संतों का शाल-फल से किया सम्मान

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने पवित्र नगरी अमरकंटक में तीन दिवसीय माँ नर्मदा जन्मोत्सव 2021 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कर साधु-संतों का शाल-फल से सम्मान किया।

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री  बिसाहूलाल सिंह, सांसद शहडोल मती हिमाद्रि सिंह, कलेक्टर  चन्द्रमोहन ठाकुर सहित जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

 

#नर्मदा की आरती

Source : Agency

पाठको की राय